जहानाबाद, अप्रैल 1 -- मेहंदिया, निज संवाददाता परासी थाना क्षेत्र के बाबू मोहल्ला में शराब को लेकर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान शुशीला देवी, पति श्यामा साव के रूप में की गई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान महिला के घर से लगभग 26 लीटर देसी शराब बरामद किया। साथ ही मौके पर भारी मात्रा में रखे करीब 2000 लीटर जावा महुआ के घोल को भी नष्ट कर दिया गया। परासी थानाध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बाबू मोहल्ला में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने और बेचने का कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार महिला को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.