जहानाबाद, मार्च 28 -- मेहंदिया, निज संवाददाता परासी थाने की पुलिस द्वारा शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के परासी में शराब को लेकर छापेमारी की गई, जहां कारोबारी भागने में सफल रहा। इसकी जानकारी देते हुए परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के परासी एवं अनजान बिगहा में कुछ लोगों द्वारा शराब की खरीद बिक्री की जा रही है। जिसके बाद उन दोनों ग्रामों में छापेमारी की गई। पुलिस के आने की सूचना की भनक लगते ही कारोबारी भागने में सफल हो गए। मौके से किसी तरह की शराब बरामद नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.