जहानाबाद, मार्च 1 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। रविवार को कलेर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में शराब को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अग्नूर, जलवाइया, मसूदन चौकी, वर्दली बिगहा, बेलाव, कलेर सहित अन्य ग्रामों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी का उद्देश्य शराब को लेकर था। जहां लोगों को यह नसीहत भी दिया गया कि अगर किसी के द्वारा शराब की बिक्री एवं शराब का सेवन किया जाता है तो पुलिस इसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...