कानपुर, अप्रैल 6 -- सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर थानाक्षेत्र के भेवली गांव में सोमवार दोपहर पति ने शराब के लिए रुपये न मिलने पर पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एडीसीपी पूर्वी व पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किये। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल मजरे के भेवली गांव निवासी हरिपाल पासवान किसान हैं। उनकी 40 वर्षीय पत्नी पत्नी रामदेवी थी। उनके दो बेटे 17 वर्षीय विनीत, 14 वर्षीय मनीष और दो बेटियां 16 वर्षीय राधा व 11 वर्षीय निधि हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हरिपाल शराब का लती है। आयेदिन शराब के लिए पत्नी से रुपये मांगता था। रुपये न मिलने पर मारपीट करता था। करीब एक हफ्ता पहले रामदेवी ने अपने मवेशियों को बेचा था। जिस पर हरिपाल रोज रामदेवी से शराब के लिए रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.