बरेली, मार्च 19 -- बरेली। रजऊ परसपुर निवासी दिव्यांग गौतम ने थाना बिथरी में गांव के विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौतम का कहना है कि मंगलवार दोपहर वह गैस लेने जा रहे थे तो विजय ने रास्ते में रोकर उनकी दिव्यांगता का मजाक उड़ाते हुए शराब पीने को रुपये मांगे। उन्होंने मना किया तो आरोपी ने गालीगलौज किया और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। इससे वह घायल हो गए तो पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...