बरेली, जून 30 -- मीरगंज। गुलड़िया गांव निवासी सत्यपाल का आरोप है कि उनकी पुत्री रेखा एवं भूरी को गांव के धर्मपाल ने डंडों और लातों से पीटा। आरोपी नशे में था। उसने सत्यपाल द्वारा शराब के रुपए न देने पर उनकी पुत्रियों को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...