बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम बिनवठ निवासी रामप्रताप ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि दो मार्च को पड़ोसी छोटा पुत्र दिलीप, मेंहू पुत्र चुन्नू, दिलीप पुत्र रामलाल मेरे घर पर आए और लड़के ललित पुत्र रामप्रताप को अरविंद मास्टर के यहां खाने पर लिवा ले गए। वहां शराब को पैसे मांगे इस पर ललित ने मना कर दिया। आरोपितों ने ललित को मारपीटा व गाली-गलौज किया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहां से कानपुर रेफर किया गया। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छोटा, मेंहू, दिलीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...