बागपत, मई 29 -- कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2025 में पकडी गई 1475 लीटर अवैध शराब को शुक्रवार को नष्ट कराया गया। सीओ रोहन चौरसिया और कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में पुलिस ने पूर्वी यमुना नहर के पास जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शराब को उसमें नष्ट किया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया मुकदमों के निस्तारण के बाद यह कारवाई की गई है।

चोरी की घटना खेकड़ा। शामली के करमूखेडी गांव का रहने वाला श्रमिक सुशील खेकड़ा कस्बे के एक ईट भट्टे पर मजदूरी करता है। उसने कस्बे में ही एक कमरा किराए पर ले रखा है। तीन दिन से वह कमरे पर नहीं आ पा रहा था। इसी दोरान कमरे से दो गैस सिलेंडर, 50 किलो से अधिक चावल व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

जमीन पर कब्जे का आरोप बागपत। बड़ौत तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में जमीन विवाद का मामला स...