मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- गायघाट। एनएच पर केवटसा के पास एक लाइन होटल से पुलिस ने शराब के साथ मालिक को गिरफ्तार किया है। बेनीबाद थानेदार साकेत कुमार सार्दुल ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त होटल में शराब बेची जाती है, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह छापेमारी कर 15 पीस टेट्रा पैक सहित साढ़े चार लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से होटल संचालक बृज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया। उक्त होटल के बगल में उत्पाद विभाग के दारोगा, जमादार व सिपाही रहते हैं। थानेदार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.