धनबाद, मई 14 -- धनबाद। धनबाद स्टेशन पर गुरुवार की सुबह 11 बोतल शराब के साथ एक युवक को आरपीएफ ने पकड़ा। पूछने पर उसने अपना नाम दीपक साह बताया। वह पश्चिम बंगाल के बराकर रानी बंगला का रहने वाला है। पूछताछ में उसने आरपीएफ को बताया कि वह पिट्ठू बैग से शराब लेकर धनबाद-पटना इंटरसिटी से बिहार के बख्तियारपुर जा रहा था। वहां अधिक दाम पर शराब बेचने के फिराक में था। आरपीएफ ने उसे पकड़ कर शराब के साथ उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...