रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 28 लीटर शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक फरार हो गया। शनिवार देर रात पुलिस ने आजाद नगर गली नंबर-6 स्थित एक निर्माणाधीन मकान से करीब 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से आरोपी मुकेश कुमार निवासी कृष्णा कॉलोनी फरार हो गया। वहीं तीनपानी डैम क्षेत्र के आनंद विहार के पास से पुलिस ने करीब 13 लीटर कच्ची शराब के साथ शैलेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.