शराब के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, जून 22 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने एसएचओ के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 102 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मधुबन गांधी नगर के पास से 82 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कन्हाई चौधरी को व 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तालीमपुर मुसहरी टोला से विकाउ मांझी की पत्नी माया देवी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को सोमवार को मोतिहारी भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- महनार में गुप्त तहखाने से108 लीटर शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.