बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-05 के लिए कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने गुरूवार को एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि दूरभाष पर गुप्त सूचना मिली कि नोनियापुरा गांव में शराब की बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की एक टीम फौरन रेखांकित स्थान की तरफ रवाना हो गई। वहां पहुंचकर उसने आस-पास के घरों को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान जांच के क्रम में पूनम देवी नामक एक महिला के घर से कुल 14.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से महिला को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थाना में उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई के लिए बक्सर कोर्ट भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.