शराब के साथ महिला गिरफ्तार,गई जेल
बगहा, जून 23 -- योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला को 16 लीटर 500 एमएल देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला की पहचान पिपरहिया गांव निवासी बिदावती देवी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या नवलपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिपरहिया गांव में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिदावती देवी के घर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान घर से 16 लीटर 500 एमएल देसी चुलाई शराब बरामद की गई।इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.