दरभंगा, फरवरी 22 -- मधवापुर। पेठियागाछी में शराब के साथ महिला तस्कर व पुरुष को गिरफ्तार किया गया। दोनों से बाइक बरामद कर 18 लीटर शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई मधवापुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम की। आरोपितों में सोनू कुमार की पत्नी फूल देवी दरभंगा सदर थाने के तारसराय मुरिया की निवासी है। दूसरा कृष्ण कुमार पासवान विवि थाने के कादिराबाद के वैद्यनाथ पासवान का बेटा है। ये दोनों नेपाल से शराब की खेप लेकर बिहारी जा रहे थे। थानाध्यक्ष हर्षराज ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.