गाजीपुर, जून 23 -- जमानियां। स्थानीय पुलिस ने रविवार की शाम को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास वाली नहर से एक युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी 19 वर्षीय अरमान गिरि निवासी ग्राम अलीपुर, थाना रामगढ़, जिला कैमूर, भभुआ, बिहार है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि युवक झोले में शराब लेकर बिहार जाने के लिए खड़ा था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास 30 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस शराब को बिहार में बेचने के लिए ले जा रहा था। उसका चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...