सीतामढ़ी, नवम्बर 26 -- पुपरी। पुपरी पुलिस ने गश्ती के दौरान महेश पेट्रौल पम्प के पास गुप्त सूचना पर बाइक पर सवार दो तस्कर को शराब के साथ खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया है। पल्सर बाइक पर सवार तस्कर की तलाशी लेने पर 90 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है। इस संबंध में एसआई अजय कुमार पासवान ने थाने में एफआईआर कराई है। इसमें गिरफ्तार तस्कर नानपुर थाना के भलोहिया निवासी उमेश दास के पुत्र छोटू दास व गणेशी दास के पुत्र सिंटू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर छोटू दास व सिंटू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.