रांची, अप्रैल 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना की पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रूपेश कुमार धुर्वा टंकी साइड का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि धुर्वा सेक्टर थ्री में जोहर एकेडमी के पास गुरुवार को लावारिस हालत में एक कार मिली। काफी देर तक जब कार को कोई नहीं ले गया, तब पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार का दरवाजा और डिक्की खोला तो देखा कि भारी मात्रा में शराब की पेटी रखी हुई थी। पुलिस ने कार से करीब डेढ़ सौ शराब की बोतल बरामद की। कार का नंबर सर्च कर पुलिस ने उसके मालिक रूपेश को टंकी साइड से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी रूपेश से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसकी कार भी जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.