शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
बगहा, मई 27 -- चनपटिया। कुमारबाग के तिरहुतिया चौक स्थित होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 5.22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने शराब धंधेबाज पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज छविला साह एवं उसके पुत्र अमर साह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। दोनों कुमारबाग थाने के महुआवा गांव के रहनेवाले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर की गई। यह भी पढ़ें- बाइक सहित देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें- बाइक सहित देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.