भभुआ, मई 11 -- उत्पाद विभाग और चैनपुर थाने की पुलिस ने जांच के दौरान की कार्रवाई मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपितों को किया न्यायालय के समक्ष पेश (पेज तीन) भभुआ/चैनपुर, हि.टी। उत्पाद विभाग और चैनपुर थाने की पुलिस ने शराब के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनकी कार और बाइक और बरामद किया है।

जांच अभियान उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार के अनुसार, मोहनियां व ककरैत चेकपोस्ट पर चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान 4.230 लीटर विदेशी शराब, कार और बाइक बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। ककरैत चेक पोस्ट पर बाइक संग गिरफ्तार यूपी के चंदौली जिला के धानापुर थाना क्षेत्र के सकरारी गांव निवासी बालकिसुन यादव के पुत्र अजय यादव, धीना थाना क्षेत्र के खजरा गांव निवासी रामभजन बिंद के पुत्र रामेश्वर और मोहनियां चेक पोस्ट पर कार के साथ गिरफ्तार लोगों में रोहता...