गोपालगंज, फरवरी 8 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को यूपी बिहार सीमा के बलथरी चेकपोस्ट, फुलवरिया थाने के माड़ीपुर सड़क के किनारे व कुचायकोट के रामपुर माधो भेड़ियारी टोला नहर से 1732 बोतल शराब के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की तीन बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाने के भिंगारी बाजार वार्ड 14 के आदित्य प्रकाश पांडेय, धनराज छापर गांव के मुकुल कुमार, सीवान जिले के मुफ्सील थाने के महम्मदपुर गांव के मनोज कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार व सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाने के मुस्तफाबाद गांव के मो. शकील है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.