पूर्णिया, सितम्बर 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मद्य निषेध विभाग की ओर से की गई अलग- अलग जांच में 11.600 लीटर विदेशी शराब के साथ कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी कार्रवाई दालकोला चेकपोस्ट पर की गई है। टीम ने दो लीटर बियर के साथ एक व्यक्ति, तीन लीटर विदेशी शराब के साथ एक, 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक, 2.250 लीटर विदेशी शराब के साथ एक एवं 600 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...