शराब के साथ नाबालिग गिरफ्तार, कई फरार
मधुबनी, सितम्बर 4 -- मधवापुर। शराब की बोरियों के साथ एक नाबालिग आरोपी परसा गांव की सीमा के पास पकड़ा गया। जबकि माथे पर उन बोरियों को नेपाल से भारतीय सीमा पार ला रहे कई तस्कर फरार हो गये। यह कार्रवाई परसा एसएसबी ने की। मामला, इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 298/1 के पास गुरुवार की रात का है। जब्त शराब की बोतलें 120 पीस है। पकड़ा गया आरोपी सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र स्थित परिगामा गांव का है। एसएसबी ने आरोपी के साथ जब्त शराब की बोतलें मधवापुर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.