भागलपुर, मई 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतिचक थाना क्षेत्र के ओरियप गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अंतिचक थाना पुलिस ने ओरियप गांव स्थित ओमप्रकाश चौरसिया की जनरल किराना दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से कई बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दुकान संचालक ओमप्रकाश चौरसिया एवं उनके पुत्र आर्यन आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उनके घर में भी छापेमारी की, जहां एक बड़े ट्रंक (बक्से) में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की करीब ढाई सौ बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा 65.895 लीटर बताई गई है।वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने चंडीपुर पहाड़िया...