शराब के साथ दो महिला धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को स्टेशन रोड में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ दो महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड निवासी पूनम देवी और नीलम देवी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 14 बोतल और 4 टेट्रा पैक शराब बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे शराब बेचने के लिए जा रही थीं। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.