पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।श्रीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 20 लीटर देशी शराब के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगैली में शराब बेचने का आरोपी रंजू देवी के घर पर से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वहीं दूसरी ओर देवीनगर मोचराहा में हपनमय देवी के घर पर से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। शराब बेचने का आरोपी रंजू देवी एवं हपनमय देवी को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। दोनों की गिरफ्तारी में महिला पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.