सीवान, मई 4 -- आंदर, एक संवाददाता। मद्य निषेध अभियान के तहत पुलिस लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।इसी क्रम में आसांव थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह आसांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार अपने पुलिस पुलिस बल के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके भूसा घर एवं कमरे से 149.600 लीटर शराब बरामद की है। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तारी का कारण मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान परशुरामपुर गांव निवासी मंजू देवी व चंदा देवी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को थाना लाकर पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.