मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर। रेल पुलिस ने बुधवार को शराब के साथ समस्तीपुर की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 26 बोतल विदेशी शराब मिली है। दूसरी ओर रेल पुलिस ने जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक से चोरी के मोबाइल के साथ सिवाईपट्टी के विकास झा और गायघाट बेरुआ के रविंद्र ठाकुर को दबोचा है। दोनों महिलाओं और दोनों शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रंजीत कुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...