आरा, फरवरी 26 -- पीरो, संवाद सूत्र पुलिस ने पीरो नगर के वार्ड नंबर सात स्थित आर्य समाज मंदिर गली से अंग्रेजी शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के दो दर्जन से अधिक पैकेट और बोतल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार को नगर के वार्ड संख्या सात स्थित आर्य समाज गली में छापामारी कर बलुआ टोला निवासी पवन कुमार और वार्ड नंबर सात निवासी सूरज कुमार को अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों धंधेबाजों के पास से 18 एमएल के 27 टेट्रा पैक, 375 एमएल के तीन रॉयल स्टैग के बोतल और 8 पीएम के 180 एमएल की दो बोतल शराब बरामद की है। पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और दोनों के जेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.