हजारीबाग, मई 13 -- ​चौपारण, प्रतिनिधि। शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में चौपारण थाना पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इटखोरी की ओर से बिहार जा रही एक बिना नंबर की बोलेरो को जब्त किया है। वाहन से भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन 306 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद तीन गिरफ्तारपुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम चतरा मोड़ के समीप अभिषेक होटल के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान इटखोरी की ओर से आ रही एक बोलेरो ने पुलिस बल को देखकर वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर वाहन को रो...