औरंगाबाद, जुलाई 13 -- बड़ेम थाना पुलिस ने बसंतपुर गांव के समीप बाइक पर लदी 75 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी पंकज कुमार तथा नवीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी रारू चौहान शामिल हैं। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान दोनों तस्करों को शराब के साथ पकड़ा गया। शराब ढुलाई में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मोहनियां और बड़ौरा चेकपोस्ट से शराब तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 26 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 26 लीटर ...