मोतिहारी, मार्च 30 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओल्हां मेहता टोला वार्ड संख्या 9 में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूखल महतो के रूप में हुई है। वहीं कनछेदवा गांव से अनिल राम के घर से भी छह लीटर चलाई शराब बरामद करते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि भूखल महतो अपने घर के पीछे अवैध रूप से देसी शराब बेचने का काम करता था। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु दारोगा वनपाल व अक्षय कुमार की टीम ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मौके से 26 लीटर देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...