शराब के साथ दो कार जब्त, सात तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, जून 13 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाने के कोन्हवां एनएच 27, बैकुंठपुर के सतरघाट पुल व कुचायकोट के सासामूसा व करमैनी मुहब्बत गांव के समीप से 707 लीटर शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल दो कार व एक बाइक को भी जब्त किया । गिरफ्तार तस्कर नगर थाने के मलिक चौक वार्ड 12 के सुरज कुमार, पूर्वी चंपारण जिले के बीजधारी थाने के सुन्दरापुर गांव के राहुल कुमार, कटिहार जिले के प्राणपुर थाने के दुर्गापुर गांव के कृष्णा कुमार, पश्चिमी दिल्ली के न्यू रंजीत नगर थाने के संगम कॉलोनी पांडव नगर के अजीत कुमार पांडेय व उचकागांव थाने के आसनंद टोला के अनुप कुमार हैं। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.