सासाराम, फरवरी 2 -- दिनारा। स्थानीय पुलिस ने मनिहारी गांव में छापेमारी कर शराब के साथ दंपती को गिरफ्तार की है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मनिहारी निवासी सेराती चौधरी के पुत्र लालबहादुर चौधरी तथा उसकी पत्नी रमावता देवी को लगभग 20 लीटर शराब के साथ उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद दंपती को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...