बेगुसराय, मई 19 -- बरौनी। जीआरपी ने नियमित गश्ती के दौरान सोमवार की रात झांसी स्पेशल ट्रेन से लगभग 85 लीटर विदेशी शराब व बीयर के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाओं की पहचान सिमरिया बिंदटोली निवासी टिक देवी, मरांची कसहा निवासी रूबी देवी व अथमलगोला निवासी चांदनी देवी के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...