गोपालगंज, जून 2 -- हथुआ। हथुआ पुलिस ने सोमवार की रात शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बाइक सवार संदिग्धों को पकड़ा,जिनके पास विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई। पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार मिश्र सहित पुलिस बल ने गश्ती के दौरान जुडौनी पुल के पास कार्रवाई की। तीनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। तीनों को गिरफ्तार कर बाइक व शराब जब्त कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...