शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 49.440 लीटर विदेशी शराब बरामद
कटिहार, मई 22 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मसूदन कुमार ने गोविंदपुर के पास छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के साथ गोपालपुर गांव निवासी नंदन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। तस्कर तेल के प्लास्टिक के जर्किन को नीचे से काटकर उसमें शराब भर कर पश्चिम बंगाल से थाना क्षेत्र के रास्ते कहीं खपाने की फिराक में था।तलाशी के दौरान उसके पास से 49.440 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 37 कार्टन शराब बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.