शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
पूर्णिया, जून 9 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पुलिस ने एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के लाठी पंचायत अंतर्गत रायपुरा गांव निवासी जवाहर झा के रूप में हुई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि जवाहर झा को पूर्व में भी वर्ष 2025 में शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद वह पुनः शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जवाहर झा शराब की खेप की डिलीवरी देने जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अवर निरीक्षक मोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्कर को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.