शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
मधुबनी, जून 30 -- झंझारपुर। झंझारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित केजरीवाल हाई स्कूल के पास से पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। इसके साथ ही मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पुलिस को चकमा देकर खेप पहुंचाने की फिराक में था। झंझारपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस को इस रूट से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केजरीवाल के समीप घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक सफेद (उजाला) रंग की महिंद्रा जायलो गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर- एचआर 26बीपी 9054) को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। जब्त गाड़ी की जब सघन तलाशी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.