बिहारशरीफ, मार्च 19 -- शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ई रिक्शा जब्त शेखपुरा। हिंदुस्तान संवाददाता टाउन थाने की पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.8 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसएचओ धनंजय दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मखदुमपुर गांव में छापेमारी की गई। पुलिस ने अनिल यादव के पुत्र कन्हैया कुमार उर्फ टेनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 12.8 लीटर शराब बरामद की है। वहीं, छापेमारी के दौरान एक ई-रिक्शा भी जब्त की गयी, जिसका उपयोग शराब तस्करी में किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...