मुंगेर, दिसम्बर 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 45 लीटर देसी भी बरामद किया। वहीं एक ई-रिक्शा वाहन भी जब्त किया। गिरफ्तार तस्कर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मीरहटी निवासी कैलाश प्रसाद यादव का पुत्र राजकुमार यादव है। इस बाबत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थीा कि जमालपुर केशोपुर रोड स्थित बंधन बैंक के समीप बड़ी मात्रा में शराब की बड़ी खेप डिलीवरी होने वाली थी। सूचना पर गश्ती टीम में शामिल एसआई लक्ष्मी नारायण राय अपनी टीम के साथ स्थल पर पहुंचे, और वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। अचानक पुलिस को देखते ही तस्कर ई-रिक्शा वाहन को घूमाकर भागने की असफल प्रयास किया। पुलिस ने वाहन का पीछा कर रोका और एक को पकड़ लिया। वाहन तलाशी के क्रम में अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.