शराब के साथ जब्त उत्तराखंड सरकार की कार होगी नीलाम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शराबबंदी कानून तोड़ने के मामले में दो साल पहले जब्त की गई उत्तराखंड सरकार की कार अब नीलाम होगी। मद्य निषेध थाने की पुलिस ने वर्ष 2024 में कार को शहर से शराब के साथ जब्त किया था। नीलामी की पूरी जिम्मेदारी मद्य निषेध विभाग को दी गई है। विभाग ने कार की नीलामी के लिए एक लाख आठ हजार रुपये की आधार कीमत तय की है।
नीलामी प्रक्रिया नीलामी नोटिस के अनुसार यह कार उत्तराखंड के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नाम पर निबंधित है। दो साल पहले मद्य निषेध थाने की पुलिस ने शराब तस्करी में इस कार को जब्त किया था। राज्यसात के आदेश के बाद जब्त वाहन को नीलाम करने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने नीलामी को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि 31 जुलाई को इस कार की बोली लगेगी। इस दिन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.