गोपालगंज, अप्रैल 6 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को विश्वम्भरपुर, भोरे व यूपी-बिहार सीमा के कोटनरहवां चेकपोस्ट के समीप से 512 बोतल शराब के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करों की सात बाइक भी जब्त की गई। पकड़े गए तस्कर यूपी से बाइक के जरिए शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे थे। वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के अहिरौली दान वार्ड-8 निवासी तुफानी यादव, सीवान जिले के सराय थाने के चाप टोला तेघड़ा निवासी रितिक कुमार राय, विश्वम्भरपुर थाने के बलुवन रायमल गांव निवासी दिनेश कुमार, भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव निवासी पवन शर्मा तथा गोपालपुर थाने के नटवा मुसहरी गांव निवासी बिरेश मंडल शामिल हैं। सभी ...