गोपालगंज, अप्रैल 7 -- गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को जादोपुर, उचकागांव, विश्वम्भरपुर और शहर क्षेत्र में छापेमारी कर 680 लीटर शराब के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त सात बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार तस्करों में कुचायकोट वार्ड 6 के सूरज कुमार और तुफानी कुमार, वार्ड 4 के विपिन कुमार, विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के छतरपट्टी गांव के टुनटुन कुमार यादव तथा जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव के गोल्डेन कुमार और प्रिंस कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्कर उत्तर प्रदेश से बाइक के माध्यम से शराब लेकर आ रहे थे। वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इधर, उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.