शराब के साथ छह आरोपित धराये,दो बाइक जब्त
नवादा, जून 23 -- नवादा की पुलिस का शराब की तस्करी, बिक्री व निर्माण के विरुद्ध जिले भर में लगातार छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कर 37 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद किया। मौके से शराब से जुड़े मामले में तस्करों समेत 06 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान शराब परिवहन कर तस्करी करने के मामले में दो बाइक जब्त कर ली गयी।
पुलिस की छापेमारी ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने हिसुआ के शिवशक्ति होटल के समीप छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गयाजी जिले का रहने वाला बताया जाता है। मामले में कांड संख्या-335/26 दर्ज किया गया। वहीं नरहट पुलिस ने ओलीपुर गांव में छापेमारी कर 09 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। मौके से एक आरोपित गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.