गोपालगंज, फरवरी 23 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया और श्रीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से शराब बरामदगी अभियान चलाते हुए सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच के दौरान कुल 325 लीटर शराब बरामद की। इस कार्रवाई में एक कार और एक बाइक जब्त की गई। जबकि चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि संग्रामपुर रायमल गांव के समीप बथुआ-मीरगंज सड़क पर जमादार धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 665 बोतलों में कुल 310 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव निवासी अमित कुमार तथा गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र निवासी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव निवासी सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.