पूर्णिया, दिसम्बर 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। अकबरपुर पुलिस ने शनिवार को गश्ती के दौरान सुरैती गांव के पास से शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से एक कार, चार मोबाइल फोन और 18,785 रुपया नकद भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर निवासी प्रकाश राय के पुत्र चंदन कुमार राय, भिखना निवासी विजेंद्र महतो के पुत्र शुभम कुमार महतो, डोभा निवासी नंदकिशोर मंडल के पुत्र सोनू कुमार तथा भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा निवासी सुभाष राय के पुत्र रंजीत कुमार राय के रूप में हुई है। अवर निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सुरैती के पास तेज रफ्तार से आ रही कार संख्या एचपी 34 ई 0476 को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन कार चालक वाहन को तेज गति से लेकर भागने लगा। पुलिस बल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.