अल्मोड़ा, मार्च 31 -- दन्या। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एसआई धमेंद्र कुमार ने टीम के साथ डिग्री कॉलेज तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भनोली मार्ग पर खीम सिंह निवासी बालीखेत बसोली दन्या पास मिले कट्टे की तलाशी ली गई। तलाशी में कट्टे से 24 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकरी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...