गोपालगंज, जून 25 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी-बिहार सीमा के एकडेंगा चेकपोस्ट के समीप से 30 कार्टन शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने एक बालक तस्कर की भी गिरफ्तारी की है। जिसके खिलाफ विधि विरूद्ध कार्रवाई की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम यूपी-बिहार सीमा के एकडेंगा चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रही एक कार को शराब के साथ पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...