पूर्णिया, मार्च 14 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के चरैया के समीप शराब की खेप के साथ एक महिला सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई की गई है। बायसी थाना क्षेत्र के चरैया कब्रिस्तान के समीप से एक टोटो में शराब की खेप के साथ एक महिला सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि टोटो की जांच किए जाने पर टोटो से 88 लीटर 750 एमएल विदेशी शराब बरामद की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त में मां एवं पुत्र शामिल हैं। गिरफ्तार माता भारती देवी पति शक्ति बंजारा, जबकि गिरफ्तार पुत्र आयुष कुमार पिता शक्ति बंजारा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मां एवं पुत्र कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज वार्ड संख्या एक निवासी हैं, जो बंगाल से शराब की खेप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.